CG ACCIDENT : Accident on NH-30, DRG jawan dies
जगदलपुर। आसना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने सुरक्षा बल के एक जांबाज की जान ले ली। जगदलपुर की ओर जा रहे डीआरजी जवान भरत भारती की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चालक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, भरत भारती का चयन वर्ष 2022 में बस्तर फाइटर के रूप में हुआ था। बाद में उनकी पोस्टिंग डीआरजी दस्ते में की गई। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और साथियों में शोक की लहर है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच तेज कर दी गई है।
