Raipur by-election South Assembly: सुनील सोनी को बीजेपी ने उम्मीदवार किया घोषित, टिकट मिलने के बाद कही ये बात

Date:

Raipur by-election South Assembly: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा से बीजेपी ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के सभी नेतागण ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। मैं उस विश्वास को कभी भंग नहीं करूंगा और ईमानदारी से काम करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि, दक्षिण की जनता को विश्वास दिलाता हूं बृजमोहन जी ने जो विकास के आयाम गढ़े हैं। उस आयाम को आगे बढ़ाएंगे और लॉन्ग टाइम इन्फ्रास्ट्रक्चर का प्लान बनाकर काम करेंगे। लंबे समय बाद यह सीट खाली हुई है, इसलिए बहुत लोग दावेदार थे। टिकट घोषित होने के बाद सभी लोगों से बातचीत हुई है और सब मिलकर काम करेंगे। इस चुनाव में हम विकास के मुद्दे को लेकर उतरेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

कांग्रेस की हालत जनता जानती है

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुनील सोनी ने कहा कि, दक्षिण विधानसभा की जनता जानती है कांग्रेस की क्या हालत है? कांग्रेस देशभर के अंदर भ्रम फैलाकर काम करती है। इस चुनाव के अंदर बृजमोहन अग्रवाल की अग्रणी भूमिका होगी और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related