Punjab By-Election 2024: चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने यह सूची जारी की है।
डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा को मैदान में उतारा है। छब्बेवाल सीट से इशान चब्बेवाल को टिकट मिला है। गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को मौका मिला है। बरनाला सीट से हरिंदर सिंह धालीवाल ताल ठोकेंगे।
डेरा बाबा नानक- गुरदीप सिंह रंधावा
चब्बेवाल- इशान छब्बेवाल
गिद्दड़बाहा- हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों
बरनाला- हरिंदर सिंह धालीवाल
.jpg)

