RAIPUR BREAKING : 8वीं मंजिल से कूदी महिला, RDA कॉलोनी में हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Woman jumps from 8th floor, stir in RDA Colony

रायपुर। रायपुर में एक महिला ने आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला का नाम शबनम परवीन बताया जा रहा है। महिला की इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से मौके पर ही जान चली गयी। घटना रायपुर के बोरियाखुर्द स्थित RDA कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक मृतिका अपने भाई के घर पर रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में एक महिला ने आठवीं मंजिल पर सीढ़ी के रास्ते चढ़ी महिला ने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला दौड़ते हुए तेजी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गई। फिर वह वहां से कूद गई। महिला के सर पर चोट लगी और फिर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद लोगो ने टिकरा पारा पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे मे लेकर मार्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका 40 वर्षीय शबनम परवीन है। उसकी मानसिक स्थति ठीक नहीं होना बताया जा रहा है। वो अपने भाई के घर बोरिया खुर्द आरडीए कॉलोनी मे रहती थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related