RAIPUR BREAKING : रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी बने नए नेता प्रतिपक्ष, 10 महीने से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म

Date:

RAIPUR BREAKING: रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम में लंबे समय से चल रहा नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद अब समाप्त हो गया है। निगम प्रशासन ने सोमवार को आदेश जारी कर संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश जारी होते ही निगम के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

10 महीने से चल रहा था विवाद

गौरतलब है कि पिछले 10 महीनों से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के भीतर मतभेद चल रहा था। कई बार बैठकों के बावजूद किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी।

आख़िरकार अब आकाश तिवारी के नाम पर सर्वसम्मति बन गई, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने औपचारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की पार्टी!

CHHATTISGARH : Officers' party in government guest house! कोरबा. कोरबा...

EDUCATION SCAM : स्कूल घोटाले का बड़ा पर्दाफाश!

EDUCATION SCAM : Big expose of school scam! रायपुर डेस्क।...