RAIGARH ACCIDENT : ट्रेलर की टक्कर से युवती की मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIGARH ACCIDENT : A young woman died after being hit by a trailer, villagers took to the streets.

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। रानीसागर रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती सड़क पर गिर गई और ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना ग्राम रानीसागर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हुई। मृतका की पहचान उकारीपाली निवासी सरस्वती के रूप में हुई है।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर रायगढ़ चौक के पास पहुंचा और ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

युवती की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related