CG FIRE WEEDING TRADITION : The bride and groom took rounds over the embers!
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी शादी सामने आई है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यहां दूल्हा-दुल्हन ने जलते अंगारों पर चलकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में 27 अप्रैल को गंधेल गोत्र की इस परंपरा को पूरी आस्था के साथ निभाया गया। सबसे पहले मंडप में जलते अंगार बिछाए गए, फिर दूल्हा-दुल्हन ने हाथ पकड़कर उन्हीं अंगारों पर सात फेरे लिए। हैरानी की बात ये रही कि इस दौरान दोनों को कोई चोट नहीं आई।
गांव की मान्यता है कि यह एक तरह की अग्नि परीक्षा होती है, जिससे दुल्हन की पवित्रता और नए जीवन की शुरुआत को परखा जाता है। इतना ही नहीं, दुल्हन के गृह प्रवेश तक पूरा परिवार उपवास रखता है न खाना, न पानी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस परंपरा का मकसद यह देखना होता है कि दंपति हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर कर सके। इस अनोखी शादी की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है।

