CHHATTISGARH : सरपंचों का फूटा गुस्सा! डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने खोला मोर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Sarpanches erupt in anger, open front against Deputy CM Vijay Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है और अब इसका गुस्सा सीधे सत्ता के दरवाजे तक पहुंच गया है। अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में सरपंच भाजपा के सहयोग केंद्र पहुंचे और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।

सरपंचों का कहना है कि महीनों से पंचायतों के विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं हुआ है। सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन और दूसरी जरूरी योजनाएं कागजों में अटकी हुई हैं, जबकि गांवों में लोग जवाब मांग रहे हैं।

सरपंचों ने साफ कहा कि अब वे सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि तुरंत निधि आवंटन चाहते हैं। उनका कहना है कि विभागों में प्रस्ताव लंबित पड़े हैं और विकास की पूरी रफ्तार थम चुकी है।

NAKTI VILLAGE CONTROVERSY : नकटी पर BJP-Congress में महायुद्ध

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भी हरकत में आ गया है। सचिवों से लंबित प्रस्तावों और रुके हुए कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द समीक्षा कर अटकी स्वीकृतियों को मंजूरी दी जा सकती है।

लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर यह नाराजगी जल्द शांत नहीं हुई तो इसका असर गांवों की राजनीति और सरकार की छवि दोनों पर पड़ सकता है। फिलहाल सरपंच इंतजार नहीं, बल्कि जमीन पर काम शुरू होते देखना चाहते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related