NAKTI VILLAGE CONTROVERSY : Big war between BJP and Congress over Nakti
रायपुर. रायपुर के नकटी गांव में मकान टूटने का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक जंग में बदल गया है। एक तरफ भाजपा कह रही है कि पूरी योजना कांग्रेस सरकार के समय बनी थी, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय का दावा है कि 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान ही हाउसिंग बोर्ड ने जमीन की मांग की थी और उसी वक्त कॉलोनी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। भाजपा का कहना है कि बाद के वर्षों में अवैध कब्जे तेजी से बढ़े और अब नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, भाजपा ने यह भी दावा किया कि प्रभावित परिवारों को नोटिस देने से लेकर पुनर्वास तक की प्रक्रिया चलाई गई और कई परिवारों को मकान भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
CHHATTISGARH : महादेव कनेक्शन वाले प्रखर पर मर्डर अटैक केस
दूसरी ओर, भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जिससे किसी परिवार का घर टूटे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए पुरानी सरकार पर दोष डाल रही है।
अब नकटी का मुद्दा सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ा राजनीतिक रण बन चुका है। आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है।
