CG WEATHER UPDATE : तेज गर्मी के बीच 3 दिन में बदलेगा मौसम, बारिश के संकेत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE : Weather to change in 3 days amid intense heat, signs of rain

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। राजनांदगांव और बिलासपुर में तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोग बेहाल हो गए। लेकिन अब राहत की खबर है अगले 3 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन का असर दिखेगा, जिससे मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हालांकि बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है, इसलिए सावधानी जरूरी है। इससे पहले बिलासपुर और मुंगेली में आंधी-बारिश ने थोड़ी राहत दी थी।

रायपुर की बात करें तो आज बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। तापमान करीब 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, झुलसाती गर्मी के बीच अब मौसम थोड़ा राहत देने के मूड में नजर आ रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related