Rahul Gandhi PC: Rahul Gandhi extends support to students’ demands!
RAHUL GANDHI PC: राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा व्यवस्था और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था अब भरोसेमंद नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए, यानी औसतन हर महीने एक पेपर लीक हुआ, लेकिन एक भी दोषी को सज़ा नहीं मिली।
राहुल गांधी ने कहा, “जिस एजुकेशन सिस्टम को कभी दुनिया के सबसे अच्छे सिस्टम में गिना जाता था, वह आज धांधली वाला सिस्टम बन गया है। हर महीने लाखों छात्रों से कहा जाता है कि जिस तनाव से वे गुज़रे हैं, उसे फिर से झेलना होगा। 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार इससे प्रभावित हैं।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
- पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली।
- शिक्षा व्यवस्था धांधली और भ्रष्टाचार से प्रभावित हो चुकी है।
- NEET की तैयारी पर परिवार जितना खर्च करते हैं, वह लगभग केंद्र के शिक्षा बजट के बराबर है।
- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री पद से हटाने की मांग दोहराई।
- प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
- प्रधानमंत्री से छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगने की अपील की।
- रोजगार के अवसर घटने और पेपर लीक को युवाओं की नाराजगी की बड़ी वजह बताया।
- कांग्रेस ने छात्रों के आंदोलन को 100% समर्थन देने का ऐलान किया।
- कहा कि विपक्ष ने पहले संसद में चर्चा की मांग की, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर पीएम आवास तक मार्च किया।
- कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मायने नहीं रखते, असली मुद्दा छात्रों का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था बातें
