CG NEWS: CJP को छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का मिला समर्थन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: CJP receives support from Chhattisgarh Swabhiman Manch.

 

 

रायपुर । NEET पेपर लीक के विरोध में सोनम वांगचुक भारत के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशनरत हैं। उनका आंदोलन NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहा है।

 

इस आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सहित बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और युवा शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शामिल है।

सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 जुलाई को देश भर में जगह जगह धरना, प्रदर्शन, शांति मार्च के साथ साथ कई युवा भूख हड़ताल में भी बैठे, NEET पेपर लीक के विरोध में एवं सोनम वांगचुक और युवाओं का साथ देने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने भी राजधानी रायपुर के घडी चौक में अपना विरोध प्रदर्शन किया,

लगातार हो रहे पेपर लीक के कारण देश के प्रसिद्द वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक जी अपने कुछ मांगो को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में iबीते दिनों से भूख हड़ताल में बैठे थे, सोनम जी के इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए युवाओं के साथ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, और छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना (गैर राजनीति संगठन) द्वारा द्वारा शांति मार्च का कार्यक्रम रखा गया तत्पश्चात कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नवनियुक्त महिला अध्यक्ष, (रायपुर जिला) श्रीमती पूजा सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा NEET परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड है, अथक प्रयास, लगन और मेहनत से परीक्षा पूर्व में किए गए तैयारी पर कुठाराघात है, जिसकी वजह से कई परीक्षार्थी डिप्रेशन में मौत को गले लगा चुके हैं, आगे कहा कि यहां पर युवा साथियों के साथ शांति मार्च में शामिल होने का मकसद केंद्र सरकार से भविष्य में इस प्रकार मकी पुनरावृति ना हो, मृत युवाओं के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। शांति मार्च में हजारों युवा साथियों के साथ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रकांत सिन्हा जी, प्रदेश सचिव रवि शंकर साहू , राजकुमार जोशी, सुनील साहू, रायपुर जिलाध्यक्ष पूजा सिन्हा जी, श्यामा मानिकपुरी, वर्षा, आशा धीवर एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू, मोनी, जगेंद्र साहू, मनीष वर्मा, नेहा वर्मा के साथ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच एवं छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के सदस्यगण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related