पीएम मोदी का सितंबर में न्यूयॉर्क दौरा, तीन साल बाद फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा को कर सकते है संबोधित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन वर्ष बाद फिर संयुक्त राष्ट्र महसभा के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र को 26 सितंबर को संबोधित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस संदर्भ में अनंतिम सूची जारी की गई है। महासभा के 79वें सत्र में यह उच्च स्तरीय चर्चा 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में भाग लेने वाले वक्ताओं की सूची जारी की है।

कार्यक्रम के अनुसार भारत के शासनाध्यक्ष न्यूयार्क में स्थानीय समयानुसार 26 सितंबर को अपराह्न तीन से छह बजे के बीच महासभा को संबोधित करेंगे, यानी भारतीय समयानुसार 27 सितंबर की रात 12:30 से 3:30 बजे के बीच। अभी सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बाद में किसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस अद्यतन किया जाएगा।

जो बाइडन का होगा अंतिम संबोधन

पारंपरिक रूप से महासभा अध्यक्ष ब्राजील के बाद सत्र को संबोधित करने वाला अमेरिका दूसरा राष्ट्र होगा। राष्ट्रपति जो बाइडन के इस कार्यकाल का महसभा में यह अंतिम संबोधन होगा, क्योंकि अमेरिका में इसी वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस महासभा के 79वें सत्र में आम चर्चा शुरू होने से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related