मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले- मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं, सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देसवासियों को संबोधित किए। यह उनकी मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहां के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को संजोकर रखा है। इन लोगों ने प्रकृति के साथ मिलकर रहने की जीवनशैली आज भी जीवित रखी है। ये हम सबके लिए भी प्रेरणा है। पीएम ने आगे कहा कि वीरता केवल युद्ध के मैदान में ही दिखाई जाए ऐसा ज़रूरी नहीं होता। जब विरता का विस्तार होता है तो हर क्षेत्र में अनेकों कार्य सिद्ध होने लगते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहां के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को संजोकर रखा है। इन लोगों ने प्रकृति के साथ मिलकर रहने की जीवनशैली आज भी जीवित रखी है। ये हम सबके लिए भी प्रेरणा है। अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है, अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।

मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रसारित मन की बात की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के कार्यान्वयन पर जोर दिया था। पीएम ने इस बात पर भी प्रकाश डाला था कि भारत दुनिया के पहले देशों में से एक है, जो ड्रोन की मदद से अपने गांवों में जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related