पिकअप और कार में टक्कर, 13 घायल, तीन गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद। राजनांदगांव जिले के सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें राजनांदगांव के जिला अस्पताल में रेफर किया किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार होकर टिपानपार के ग्रामीण राजनांदगांव जिले के सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जा रहे थे कि देवरी थाना के पिनकापार चौकी अंतर्गत मुजगहन गांव में पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 13 घायलों को देवरी शासकीय अस्पताल लाया गया जहां तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव के जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related