Trending Nowशहर एवं राज्य

पेड़ से टकराई स्कार्पियो, तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर

जगदलपुर। बास्तानार घाट में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और इस हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कार्पियों से बीजापुर जा रहे थे कि बस्तान घाट में एक मोड़ के पास स्कार्पियों चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोडेनार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: