CG-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर, अचानक शुरू हो गई फायरिंग, एक नक्सली ढेर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बस्तर/तेलंगाना: नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पांचवें दिन तेलंगाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार की सुबह छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर किया है। घटना स्थल से जवानों ने नक्सली का शव सहित हथियार भी बरामद किया है। मरने वाले नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। बताया गया है कि जवान बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पाकर मौके पर गए थे। इस दौरान अचानक फायरिंग हो गई। जिसमें एक नक्सली मारा गया है। अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सरहदी इलाके में मौजूदगी की खबर मिली
छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के सरहदी इलाके कुरनापल्ली व बोदेनेल्ली के बीच नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना तेलंगाना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर शनिवार की रात जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं रविवार की सुबह लगभग 8 बजे जवानों की नक्सलियों के चेरला LOS टीम के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 1 नक्सली को ढेर कर दिया है। घटना स्थल से जवानों ने शव सहित हथियार व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है।

3 अगस्त तक चलेगा नक्सलियों का शहीदी सप्ताह
कुछ दिन पहले नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की बात कही थी। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली गांव-गांव में ग्रामीणों की बैठक लेकर अपने मृत साथियों को श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को कोशिश भी करते हैं। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

SP बोले- बड़ी सफलता है
तेलंगाना के कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमावर्ती इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जवानों को भेजा गया था। सुबह हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हुई है। जवान जब घटना स्थल से लौटेंगे तभी पूरी जानकारी मिल पाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related