PARLIAMENT MONSOON SESSION : मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARLIAMENT MONSOON SESSION : Prime Minister Modi’s big statement before the monsoon session

रायपुर डेस्क। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने विपक्ष से सदन को सुचारू और सकारात्मक तरीके से चलाने की अपील की। पीएम ने कहा कि जैसे अच्छा मानसून देश के लिए जरूरी है, वैसे ही प्रोडक्टिव मानसून सत्र भी देश के विकास के लिए बेहद अहम है।

PARLIAMENT MONSOON SESSION : मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में भारत ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के युवाओं की क्षमता और महत्वाकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम है।

इस बार सरकार संसद में कई अहम विधेयक पेश कर सकती है। इनमें आयकर संशोधन बिल, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का बिल, वंदे मातरम को कानूनी संरक्षण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण कानून में बदलाव, MSME सुधार, विदेशी चंदे पर सख्ती और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव से जुड़े विधेयक शामिल हैं।

PM AWAS YOJANA 2.0 : अब घर लेने से पहले देने होंगे 1.45 लाख रुपये …

20 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी, जिनमें कई अहम विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related