PANCHAYAT CHUNAV: चायत चुनाव का अंतिम चरण आज, सुबह 11 बजे तक 33.05% हुई वोटिंग

Date:

PANCHAYAT CHUNAV:रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए और आखिरी चरण के लिए 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे 33.05% वोटिंग हुई है। 32.39% पुरुष और 33.05% महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं मतदान एक रात पहले एक सरपंच प्रत्याशी की मौत भी हुई है।

बता दें कि, सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वहीं वोटों की गिनती भी होगी। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।

पंचायत चुनाव से पहले तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। मृतक चतुर सिंह सिदार पहले भी दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...