PALASH MUCHHAL : शादी टूटी, अब सिंगर पलाश मुच्छल पर FIR…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PALASH MUCHHAL : Marriage breaks down, now FIR against singer Palash Muchhal…

रायपुर डेस्क। बॉलीवुड से एक और बड़ा विवाद सामने आया है। मशहूर सिंगर Palak Muchhal के भाई और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिख रही हैं। क्रिकेटर Smriti Mandhana के साथ शादी की चर्चाओं और फिर रिश्ते टूटने की खबरों के बाद अब पलाश कानूनी विवाद में घिर गए हैं।

महाराष्ट्र के Sangli में स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत में दावा किया गया है कि पलाश ने ‘नजरिया’ नाम की फिल्म में निवेश कराने के नाम पर 25 लाख रुपए लिए थे और फिल्म रिलीज होने के बाद रकम और मुनाफा लौटाने का वादा किया था।

लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिल्म कभी बनी ही नहीं। जब पैसे वापस मांगे गए तो पहले महीनों तक टालते रहे, फिर साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवंबर 2025 में सांगली स्थित फार्महाउस पर पैसे मांगने पहुंचे विज्ञान माने के साथ पलाश ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां दीं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अब इस केस ने एंटरटेनमेंट और क्रिकेट जगत दोनों में हलचल बढ़ा दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related