CG CRIME: Went missing on her birthday; body found buried in the sand of a drain!
CG CRIME: महासमुंद जिले में एक 18 वर्षीय युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
शव का कुछ हिस्सा रेत से बाहर दिखाई देने और आसपास तेज दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वही पुलिस ने युवती के संपर्क में रहने वाले 4 युवकों को हिरासत में लिया है।
मृतका की पहचान झारा गांव निवासी भारती टंडन के रूप में हुई है। वह हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 12वीं में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही थी।
परिजनों के मुताबिक, 19 जून को उसने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। उसी रात वह अचानक घर से गायब हो गई और फिर वापस नहीं लौटी।
जानकारी के अनुसार, भारती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। आशंका जताई जा रही है कि जन्मदिन की रात वह उससे मिलने घर से निकली थी।
अगले दिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू करने के बाद खल्लारी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
एक नाले में रेत के भीतर दफन शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पाया गया कि शरीर का निचला हिस्सा बिना कपड़ों के था, जबकि कुछ कपड़े थोड़ी दूरी पर पड़े मिले।
अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य संभावित पहलुओं का पता लगाने के लिए सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।
