AKHILESH SUPPORT MOHAN YADAV : मोहन जी के सम्मान में, अखिलेश भैया मैदान में, ओवैसी को लगी मिर्ची

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AKHILESH SUPPORT MOHAN YADAV : Akhilesh Yadav is in the field to honor Mohan Yadav, Owaisi is upset.

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश की सियासत में नया घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में दिए गए बयान के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर आ गए हैं।

CG CONGRESS: भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर गरजे दीपक बैज! 

ओवैसी ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री के लिए तो अखिलेश यादव खुलकर बोलते हैं, लेकिन जब मुसलमानों पर कार्रवाई होती है तब उनकी हमदर्दी नजर नहीं आती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सपा का समाजवाद असल में यादव समाजवाद है।”

दरअसल, अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव पहले रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे हैं और उन्हें हटाने की तैयारी चल रही है। अखिलेश ने यह भी दावा किया कि भाजपा अपने तीन मुख्यमंत्रियों को बदलने की तैयारी में है।

CHHATTISGARH BREAKING : स्कूलों के 500 मीटर तक ड्रग्स पर सख्त बैन!

इधर कांग्रेस ने भी मोहन यादव पर जमीन खरीद से जुड़े आरोपों को लेकर हमला तेज कर दिया है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने न्यायिक जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि उज्जैन और अयोध्या जैसे आस्था केंद्रों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। कांग्रेस का आरोप है कि जमीन खरीद के पूरे मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए।

इस तरह एक बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा, सपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच नई सियासी जंग छेड़ दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related