रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के चर्चित निज सचिव संतोष अग्रवाल को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

मंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संतोष अग्रवाल को 7 सितंबर 2026 से मंत्री की निजी स्थापना में निज सचिव के कार्य से कार्यमुक्त किया गया है।
संतोष अग्रवाल का नाम पहले भी क्षेत्र में आर्थिक मामलों से जुड़ी शिकायतों और आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है। क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ शिकायत किए जाने की भी बात सामने आती रही है।
हालांकि, मंत्री कार्यालय के जारी आदेश में संतोष अग्रवाल को कार्यमुक्त करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। इसलिए आर्थिक मामलों से जुड़े आरोपों और कार्यमुक्त किए जाने के फैसले के बीच सीधा संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता।
बताया जाता है कि संतोष अग्रवाल इससे पहले विधायक अजय चंद्राकर के यहां भी काम कर चुके हैं। पार्टी के कई नेताओं से उनके संबंध होने की भी चर्चा रही है।
अब अचानक कार्यमुक्त किए जाने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर इस फैसले के पीछे क्या वजह रही।
