CG CONGRESS: भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर गरजे दीपक बैज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Deepak Baij lashes out at the BJP government and the Chief Minister’s Delhi visit!

CG CONGRESS: संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर राज्य की राजनीति और धर्मांतरण के मुद्दों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को घेरा है।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के एक साथ बैठने और संगठन को मजबूत करने की कवायद से भाजपा घबराई हुई है।

उन्होंने भाजपा नेता रामविचार नेताम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के भीतर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

बैज ने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा में अब WWE रेसलिंग जैसी स्थिति बन गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के भीतर ही नेतृत्व को लेकर खींचतान और असंतोष का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई आपात बैठक को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं।

बैज ने दावा किया कि बैठक में सरकार के कामकाज और कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है और इसी वजह से मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी प्रस्तुत नहीं की।

धर्मांतरण को लेकर वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि नंदकुमार साय प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस उनका सम्मान करती है।

बैज ने सवाल उठाया कि यदि राज्य में धर्म स्वतंत्रता कानून लागू है तो फिर धर्मांतरण की घटनाओं की शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कानून होने के बावजूद ऐसी स्थितियां क्यों बन रही हैं और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related