Pahalgam Terror Attack: भारत का खौफ … पाकिस्तानी सेना में हड़कंप, 250 से ज्यादा अफसर और 1200 से ज्यादा जवानों का इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया. इस हमले के बाद भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाइयों और सैन्य तैयारियों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है. इसी क्रम में अब खबर आ रही है कि पाकिस्तानी सेना में भारी उथल-पुथल मची पड़ी है और इस बीच 250 से अधिक पाकिस्तानी अधिकारियों जबकि 1200 सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है.

 

बता दें की लेफ्टिनेंट जनरल उमर अहमद बुखारी द्वारा जनरल असीम मुनीर को लिखे एक कथित आंतरिक पत्र में सेना के मनोबल में भारी गिरावट की बात कही गई है. इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की पेशकश की है. ज्ञात हो कि पहलगाम की बैसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट ने 26 पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी सहित कई लोग मारे गए

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना में बड़े पैमाने पर इस्तीफे हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि 250 से अधिक अधिकारी और 1200 सैनिकों ने भारत के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया. एक कथित पत्र में लेफ्टिनेंट जनरल उमर अहमद बुखारी ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को चेतावनी दी है कि सेना का मनोबल चरमरा रहा है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता, लेकिन यह खबर पाकिस्तान में अस्थिरता का संकेत तो जरूर दे रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related