पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल का निधन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ : काशी विद्वत परिषद व संस्कृत व्याकरण प्रकांड विद्वान के अध्यक्ष महामहोपाध्याय पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल का मंगलवार देर शाम काशी में निधन हो गया। तबीतय बिगड़ने होने पर उनको 19 सितंबर को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही संस्कृत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इतना ही नहीं उनके निधन से पांडित्य परंपरा के एक युग का अंत हो गया।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोफेसर रामयत्न शुक्ल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि काशी विद्वत्परिषद् के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल जी का निधन शैक्षणिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संस्कृत भाषा और पारंपरिक शास्त्रों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पद्मश्री पुरस्कृत प्रोफेसर के निधन में शोक जताते हुए कहा है कि संस्कृत के प्रकांड विद्वान, काशी विद्वत्परिषद् के अध्यक्ष ‘पद्म श्री’ प्रो. रामयत्न शुक्ल जी का निधन शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related