OPERATION TIGER: Uddhav Thackeray loses sleep; 16 MLAs and 7 MPs on the verge of switching sides!
OPERATION TIGER: एकनाथ शिंदे गुट के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व सांसद कृपाल तुमाने के बयान ने उद्धव ठाकरे (UBT) खेमे की नींद उड़ा दी है।
उन्होंने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) जल्द ही एक बार फिर बड़े विभाजन का सामना कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि 14 से 16 विधायक पार्टी से अलग हो सकते हैं।
साथ ही कहा है कि यह टूट आने वाले 6 से 7 दिनों के अंदर हो सकती है।
खबरें हैं कि संसद के मॉनसून सत्र से पहले ही दल के सांसद बगावत कर सकते हैं।
शिवसेना नेता ने कहा, ‘हमारी सारी बातें हैं। आपको बताना अभी ठीक नहीं है। ये हमारे साथ आएंगे, ये बात पक्की है। आ गए हैं लगभग ।
तुमा ने कहा, ‘पता नहीं उनकी पार्टी में क्या है। वो तो वही लोग जानते हैं। लेकिन शिंदे साहब की जो कार्यशैली है। जिस तरह से वह सभी सामान्य जनता को न्याय देने का काम करते हैं।
उनका काम करने का तरीका इन लोगों को पसंद आया है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके मतदाताओं का विकास भी हो। इसलिए वो हमारे साथ आ रहे हैं।’
उद्धव ठाकरे के वापसी के दावे पर उन्होंने कहा, ‘यह उनकी सोच है। उनकी सोच के बारे में हमारा बोलना उचित नहीं है। लेकिन सभी 7 सांसदों को कुछ न कुछ तकलीफ होगी। इसलिए वो हमारे साथ आना चाहते हैं।

