CHHATTISGARH : भाजपा नेता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मंदिर में मिली लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Panic due to suspicious death of BJP leader, body found in temple

दुर्ग। दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा नेता और पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर का शव मंदिर परिसर में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना उतई थाना क्षेत्र की है।

स्थानीय लोगों ने सुबह बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास मंदिर परिसर में चंपा के पेड़ पर शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

चाय पर चर्चा-“कवर्धा का विवादित जमीनों का बादशाह कौन?

तारेंद्र बंछोर (50) सेलूद गांव के रहने वाले थे और भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। वे पूर्व उपसरपंच भी रह चुके थे और क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय माने जाते थे।

OPERATION TIGER: उद्धव ठाकरे की उड़ी नींद, 16 विधायक और 7 सांसद पाला बदलने की दहलीज पर! 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी और वे अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। हालांकि फिलहाल उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है और किसी सुसाइड नोट की भी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related