ओमिक्रोन: विदेश से पहुंचे फिर हो गए गायब, तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेंथ का डर बढ़ता ही जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग को यह भी जानकारी मिली है कि 17 नवंबर से पहले विदेश से आने वाले अपनी जानकारी नहीं दे रहे है, जो वापसी के बाद गायब हो गए है। जबकि शासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वे अब भी बिलासपुर में है। शनिवार की स्थिति तक 17 नवंबर से अब तक 70 लोगों ने विदशों से वापसी की है। जिनमें से दो कोरोना संक्रमित मिले है।

अन्य को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। लेकिन एक नवंबर से 16 नवंबर तक विदेश से वापसी करने वाले लगभग 30 से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य विभाग नहीं पहुंच पाई है। हालाकि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों से अपील की है कि वे खुद ही सामने आकर कोरोना नियंत्रण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। लेकिन वे सामने नहीं आ रहे है। अब ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम बनाई गई है। जो विदेश से आने वालों के घरों का तालाश करते हुए उनके पास पहुंच रहे है। अभी तक 30 में से पांच को खोजा जा सका है। बाकी की खोज चल रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related