Trending Nowक्राइम

लव, सेक्स और धोखा:युवक बोला- अपने से बड़ी उम्र से सिर्फ अफेयर कर सकता हूं, शादी नहीं, अब गया जेल

बिलासपुर : बिलासपुर में युवक-युवती की दोस्ती व प्यार के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक ने चार माह पहले ब्रेकअप कर लिया और दूसरी जगह रिश्ता ढूंढने लगा। इधर, प्यार में धोखा खाने वाली युवती शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। थाने में पुलिस ने जब युवक को बुलाया, तब उसने कह दिया कि अपने से बड़ी उम्र की लड़की से अफेयर कर सकता है। लेकिन, वह शादी नहीं कर सकता। उसके इंकार करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मूलत: मध्यप्रदेश के गुना निवासी विपिन डिक्सेना 29 साल मुंगनाडीह पाली में रहता है। वर्ष 2019 में जब वह एक्सिस बैंक में इंश्योरेंस सेक्टर में काम करता था। तब उसके साथ 33 वर्षीय युवती भी काम करती थी। उस समय दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि लॉकडाउन में जब वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। तब विपिन सकरी के अमेरी में किराए के मकान में रहता था। वहां काम के दौरान ही उसने पहले दुष्कर्म किया। फिर शादी करने का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। अब शादी के लिए दबाव डालने पर वह इंकार कर रहा है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दूसरी जगह शादी तय करने पर पुलिस तक पहुंचा मामला
पुलिस ने युवती व युवक दोनों से बातचीत की। युवती ने बताया कि चार माह पहले तक युवक उससे मिलता-जुलता रहा है। फिर अचानक उसने बात करना बंद कर दिया। इस बीच उसे पता चला कि विपिन उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी करने वाला है। तब युवती ने कई बार उससे संपर्क करने का प्रयास किया। बाद में थक हार कर उसने थाने में शिकायत की है। वहीं, युवक ने पुलिस को बताया कि उसने कभी शादी करने की बात नहीं की थी। अब उसे फंसाया जा रहा है।
पुलिस ने बुलाया, तब भी शादी से किया इंकार
युवती की शिकायत पर पुलिस ने विपिन को पूछताछ के लिए बुलाया, तब उसने साफ कहा कि दोनों की सहमति से उनके बीच शारीरिक संबंध बना है। उसने कभी शादी के लिए वादा नहीं किया है। अंडरस्टेडिंग में यह सब हुआ है। वह अपने से बड़ी उम्र की युवती से शादी करने के लिए सोच भी नहीं सकता। इससे अच्छा वह जेल जाना पसंद करता करेगा।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: