RAIPUR BREAKING : रायपुर के 30 स्पा पर पुलिस का छापा!

0
76

RAIPUR BREAKING : Police raid 30 spas in Raipur!

RADA Auto Expo Portal

रायपुर. रायपुर पुलिस ने शहर के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ सघन जांच अभियान चलाया। इसके लिए 15 पुलिस टीमों में 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए।

पुलिस ने ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV रिकॉर्डिंग, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन, उम्र के दस्तावेज, स्टाफ रजिस्टर और स्पा सेंटर से जुड़े जरूरी कागजात खंगाले।

CHHATTISGARH : बिलासपुर में आज 5 बड़े अपडेट! स्कूल फीस से शक्कर और भोजली तक

जांच के दौरान डीडी नगर के एलिना स्पा सेंटर और पंडरी के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की बात सामने आई है। दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने साफ किया है कि स्पा सेंटरों की जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संचालकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RADA Auto Expo Portal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here