निधि झा और यश कुमार ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली होली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई । भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस निधि झा ने बॉलीवुड एक्टर यश कुमार से शादी की थी, जिसके बाद वह इस साल अपनी पहली होली मना रही हैं। उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली होली ससुराल में धूमधूम से मनाई है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन का वीडियो साझा किया था और अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी थीं।

कपल एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जमकर एक दूसरे के साथ होली का जश्न मनाया है। भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गुलाल से रंगी हुई है। वह गुलाबो गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही होली का जश्न मना रहे लोगों को भी कैप्चर किया है।

उन्होंने अपने पति के साथ भी होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कपल सभी को होली की बधाइयां दे रहे हैं। दोनों के गालों पर रंग लगा हुआ है और कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related