NEW CAR : भारत में ‘वर्टस’ की बिक्री शुरू, जानें आपको क्यों लेनी चाहिए यह शानदार कार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEW CAR: Sales of ‘Vertus’ started in India, know why you should buy this great car

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ने अपनी मिड साइज की सेडान ‘वर्टस’ का भारत से निर्यात शुरू कर दिया है. वाहन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि इसी के साथ उसने भारत से निर्यात किए जाने वाले अपने वाहनों के पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी के अनुसार, निर्यात के पहले चरण में भारत से मैक्सिको के लिए 3,000 से अधिक वाहन भेजे जा रहे हैं.

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फॉक्सवैगन समूह के 5 ब्रांड स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, पोर्श और लेम्बोर्गिनी के भारतीय ऑपरेशन का मैनेजमेंट करती है. सेडान ब्रांड के भारत 2.0 अभियान का एक हिस्सा है और महाराष्ट्र में समूह की चाकन  में प्लांट में इसका निर्माण किया जा रहा है.

भारत से कार निर्यात करती है कंपनी –

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ने वर्ष 2011 में भारत से निर्यात शुरू किया और सबसे पहले दक्षिण अफ्रीकी बाजार के लिए भारत में बनी ‘वेंटो’ की 6,256 इकाइयों का निर्यात किया था. कंपनी ने जून 2022 तक भारत से कई बाजारों में 550,000 से अधिक कारों का निर्यात किया है जिसमें मैक्सिको सबसे बड़ा बाजार है. यह ग्रुप दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया, खाड़ी देशों और कैरेबियन क्षेत्र के 44 देशों में कारों का निर्यात करता है.

जानें क्या है कीमत? –

फॉक्सवैगन इंडिया ने इसी साल जून में वर्टस को भारत में लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती कीमत 11.21 लाख रुपये रखी गई थी. टॉप-स्पेक परफॉर्मेंस-लाइन वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 17.91 लाख रुपये तक जाती है. वर्टस को चार ट्रिम्स – कंफर्टलाइन, हाईलाइन और टॉप लाइन और जीटी में पेश किया गया है. वोक्सवैगन वर्टस को दो इंजनों के विकल्प के साथ पेश किया गया है. इसमें पहला 115PS 1-लीटर और दूसरा 150PS 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है.

शानदार हैं कार के फीचर्स –

वर्टस के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, हवादार फ्रंट सीटें, सिंगल-पैन सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल मिलता और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल सिस्टम है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...