CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट आया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने निर्देश जारी किया है कि जुलाई महीने का वेतन ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर जारी किया जाएगा। आदेश के बाद शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच नई व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।

शिक्षक संगठनों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दूर-दराज और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या के कारण कई बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती। ऐसे में तकनीकी खामी की वजह से वेतन रोकना उचित नहीं होगा।

संघ ने मांग की है कि यदि ऑनलाइन अटेंडेंस में दिक्कत आए तो संस्था प्रमुख या प्राचार्य के सत्यापन के आधार पर उपस्थिति मान्य की जाए, ताकि किसी शिक्षक का वेतन प्रभावित न हो।

इधर, DPI के आदेश में अशंकालिक कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करने का स्पष्ट उल्लेख है, लेकिन शिक्षकों को लेकर निर्देश पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने से विभाग में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...