RAIPUR FIRE NEWS: ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर हुई खाक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR FIRE NEWS: 4 shops, including Octopus Bar, gutted by fire!

 

 

RAIPUR FIRE NEWS: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग एक हार्डवेयर दुकान में लगी, लेकिन कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और ऑक्टोपस बार सहित आसपास की चार दुकानों और पास के होटल को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकानों में रखा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। आसपास खड़े कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल की 13 गाड़ियां लगातार पानी की बौछार करती रहीं, फिर भी सुबह करीब 5:30 बजे तक आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। सुबह भी बार और हार्डवेयर दुकान से धुआं उठता रहा।

आग इतनी भयावह थी कि तेज बारिश भी इसे रोक नहीं सकी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सुबह तक घटनास्थल से धुआं उठता रहा

प्रारंभिक जांच में आग की शुरुआत हार्डवेयर दुकान से होना सामने आया है। हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर टीम मौके पर तैनात है और कूलिंग का काम जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related