COMMONWEALTH GAMES 2026 : गुलवीर सिंह  और हरजिंदर कौर ने भारत को दिलाया मेडल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Commonwealth Games 2026: Gulveer Singh and Harjinder Kaur win medals for India!

 

 

COMMONWEALTH GAMES 2026 : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया.

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर वह इस इवेंट में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बने.

उन्होंने 27:49.78 का शानदार समय निकालते हुए सिल्वर मेडल जीता है, जो कॉमनवेल्थ गेम्स 10,000 मीटर रेस में भारत का पहला मेडल भी है.

गुलवीर सिंह को भारत का सर्वश्रेष्ठ लंबी दूरी धावक माना जाता है और ग्लासगो में उनका यह प्रदर्शन उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत का यह दूसरा मेडल था.

हरजिंदर कौर महिला 69 किलोग्राम भार वर्ग में वेटलिफ़्टिंग में दूसरे नंबर रहीं.

हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा किया.

उन्होंने कुल 227 किलोग्राम (101 किग्रा स्नैच + 126 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर न केवल रजत पदक अपने नाम किया, बल्कि अपने करियर का नया पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड भी बनाया.

हरजिंदर का यह प्रदर्शन भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

इसके साथ ही भारत के कुल मेडल्स की संख्या 12 पहुंच गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related