SURAJPUR VIOLENCE: पुलिस का बड़ा एक्शन, 150 ग्रामीणों पर FIR दर्ज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Surajpur Violence: Major police action; FIR registered against 150 villagers!

 

 

SURAJPUR VIOLENCE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

आरोपियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

इस हमले में एसडीओपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस बल का विरोध करते हुए लाठी-डंडों, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले में एसडीओपी, महिला पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पांच जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वर्तमान में करीब 500 पुलिसकर्मी क्षेत्र में तैनात हैं। वहीं, ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related