CG STATEMENT : भगवान राम भाजपा के वोट का एजेंडा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भगवान, आबकारी मंत्री का बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG STATEMENT: Agenda for BJP’s vote of Lord Ram, Chief Minister Bhupesh Baghel Bhagwan, Excise Minister’s big statement

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। लखमा में सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लिए भगवान बताया है।

मंत्री कवासी लखमा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोई पूर्वज आदिवासी रहे होंगे। सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लिए भगवान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो देवगुड़ी की पूजा कर रहे हैं, इसी से बस्तर में जमकर बारिश हो रही है।

इसके साथ ही मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा दावा किया कि उनके गणपति की पूजा करने से बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी हटी हैं। जब उनसे पूछा गया कि घर पर गणपति विसर्जन के दौरान क्या मांगा? इस पर उन्होंने कहा कि हम भगवान से कुछ नहीं मांगे। प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी अपने आप हट गई उनको पता ही नहीं चला।

कवासी लखमा ने कहा कि यह ढोंग रचने वाले लोग हम भगवान को मानने वाले लोग हैं। भगवान की असली पूजा करने से यही परिणाम मिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाले है, हम वोट के लिए भगवान गणेश नहीं बिठाते। समाज के विकास के लिए गणेश बिठाते हैं। बीजेपी की तरह भगवान राम को वोट का एजेंडा नहीं बनाते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...