NEET PAPER LEAK PROTEST : Sonam Wangchuk begins hunger strike at Jantar Mantar
रायपुर. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और CBSE से जुड़े विवादों को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब और बड़ा हो गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना लगातार 9वें दिन भी जारी है। पार्टी 20 जून से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
इस बीच लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके बाद वहां छात्रों और युवाओं की भीड़ बढ़ गई है।
CHHATTISGARH : सोलर बिजली से मिलेगा बिल क्रेडिट, सरकार का बड़ा फैसला
आंदोलन को कई किसान संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है।
वांगचुक और CJP नेतृत्व ने राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जब तक इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
