CHHATTISGARH : Big blow in Youth Congress, in-charge changed…
रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। संगठन चुनाव की तैयारियों के बीच अचानक प्रभारी बदल दिया गया है।
अमित पठानिया को हटाकर अब डॉ. स्मृति रंजन लेंका को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
संगठन चुनावों के बीच इस फैसले से पार्टी के अंदर हलचल बढ़ गई है।
NEET PAPER LEAK PROTEST : सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से संगठन में मतभेद, नियुक्तियों को लेकर विवाद और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई थी।
इन्हीं शिकायतों और असंतोष के बीच यह बदलाव हुआ है, जिसे संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
