RAHUL GANDHI MISSING : Rahul Gandhi’s ‘missing’ posters in Delhi, politics heats up
रायपुर। दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है। आईटीओ चौक और मंडी हाउस इलाके में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर ‘गुमशुदा’ पोस्टर लगाए गए हैं।
इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ है और नीचे उनकी कथित पहचान और विदेश यात्रा को लेकर तंज भी कसा गया है।
पोस्टर लगते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं।
CG WALL COLLAPSE : जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, 2 मासूम बच्चियों की मौत
यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब बीजेपी पहले ही राहुल गांधी की अनुपस्थिति और विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठा चुकी है। वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक हमला बता रही है और राहुल गांधी को ग्लोबल लीडर करार दे रही है।
बीजेपी प्रवक्ता ने भी इस मुद्दे पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन पर संसद और राजनीतिक जिम्मेदारियों से दूरी बनाने का आरोप लगाया है।
