Naxalite arrested: सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और CRPF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि जवानों ने 19 नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम भी घोषित था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे। जगरगुंडा क्षेत्र से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने 19 नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है।
Naxalite arrested: बीते दिनों कंगालतोंग इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। इसके अलावा इसी दिन एक नक्सली दंपति समते 6 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया था। बताया जा रहा है कि आत्म समर्पित नक्सली दंपतियों पर 10 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। वहीं, दो पुरुष नक्सलियों पर दो दो लाख का इनाम घोषित था। आपको बता दें कि सभी नक्सलियों ने SP के समक्ष हथियार छोड़ दिया। आत्मसर्मपण किए सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

