अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 टन महुआ लहान बरामद

Date:

Police take major action against illegal liquor, 6 tonnes of Mahua Lahan recovered

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही हैं। कोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि घुटकु–स्टेशन पारा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे ऊँची घास और घने झाड़ों के बीच अवैध महुआ शराब बनाने की सोच रखते हुए भारी मात्रा में कच्चा माल छिपाकर रखा गया है।

पुलिस ने दबिश देकर नाले में गड्ढों में छिपाकर रखे 300 डिब्बों से करीब 6 टन महुआ लहान बरामद किया। जांच और पूछताछ के बाद भी कच्ची शराब बनाने वाले लोगों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बरामद लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

 

जांच में पता चला कि लहान को 300 डिब्बों में भरकर सड़ाने के लिए गड्ढों में रखा गया था। इन डिब्बों को झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने सभी डिब्बों को बाहर निकाला, जिनमें करीब 6000 किलो लहान मिला।

अवैध शराब बनाने वालों को आर्थिक नुकसान

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद रही। लावारिस हालत में मिले लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आसपास मिली शराब बनाने की भट्ठियों को भी तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वाले कोचियों के सिंडिकेट को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस अब भी संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related