पुलिस को बड़ी कामयाबी, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला के आत्महत्या का मामला सुलझा,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Police have achieved a major success; a case of a woman who committed suicide after being harassed by blackmailers has been solved.

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी महेंद्र गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ब्लैकमेलिंग की वजह से परेशान होकर महिला ने अपने घर के रसोई के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के कड़े रूख के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।

प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने लगाईं फांसी

जानकारी के मुताबिक सेमीजोर गांव की 26 वर्षीय महिला ने 6 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी। जांच में सामने आया कि गांव का महेंद्र गुप्ता महिला और एक युवक की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और गलत काम के लिए दबाव बना रहा था।लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।

 

आरोपी को न्यायालय में किया पेश 

पुलिस ने आरोपी महेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related