Crime News : सरकारी अफसर की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, कारोबारी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Crime News: Government officer’s wife held hostage and raped, businessman arrested

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी गोपाल गोयल ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ रेप व एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया, उससे दुष्कर्म किया।किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाड़ियों का व्यापार करता है।

 

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

सरकारी अफसर की पत्नी ने थाने में बयान दर्ज कराया जिसके मुताबिक, 8 मार्च को आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच के बाद सोसायटी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

एट्रोसिटी और रेप की धाराओं के तहत एक्शन

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की रेप से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

 

घटना के बाद पीड़िता का हेल्थ चेकअप कराया गया है। उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLICE TRANSFERS: 4 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी! 

CG Police Transfers: 4 police personnel assigned new responsibilities!     CG...

RAJIM NEWS: राजिम बना नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना! 

RAJIM NEWS: Rajim becomes a municipality; government issues notification!       RAJIM...

CG VIDHANSABHA: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश! 

CG VIDHANSABHA: No-confidence motion moved against the government!       CG VIDHANSABHA:...