DELHI POLICE: Big relief to the minor who made indecent remarks against PM Modi!
DELHI POLICE: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को दैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को लेकर गाली गलौज करने वाली 15 साल की लड़की के खिलाफ दर्ज केस को दिल्ली पुलिस ने वापस ले लिया है।
नोएडा पुलिस की ओर से दर्ज की गई जीरो FIR जब जांच के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर की गई, तब दिल्ली पुलिस ने इस मामले को आगे न बढ़ाते हुए केस को बंद करने का फैसला लिया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि लड़की की उम्र, उसके माफी मांगने और नरमी बरतने की अपीलों का हवाला दिया है। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी के उस सार्वजनिक बयान के बाद लिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने “गुमराह बच्चों” को माफ कर दिया है।
