अब हवाई किराए पर दिखा युद्ध का असर, डोमेस्टिक-इंटरनेशल फ्लाइट का बढ़ा किराया

Date:

The impact of the war is now visible on airfares, with domestic and international flight fares increasing.

नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब हवाई किराए पर दिखने लगा है। एयर इंडिया ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं।

एयरलाइन की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार 12 मार्च से घरेलू उड़ानों के हर टिकट पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा। यह शुल्क सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी सरचार्ज बढ़ाया गया है। पश्चिम एशिया के लिए उड़ानों पर 10 डॉलर का फ्यूल सरचार्ज लिया जाएगा। वहीं अफ्रीका के लिए यह शुल्क 30 डॉलर बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए यह 20 डॉलर बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है।

एयर इंडिया समूह ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक हालात के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल आया है। इसी वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPL 2026 RAIPUR MATCH : रायपुर आ रहे हैं शाहरुख खान!

IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming...

CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage कोरबा....

FAKE TICKET SCAM : ChatGPT से नकली IPL टिकट, 4 गिरफ्तार

FAKE TICKET SCAM : Fake IPL tickets from ChatGPT,...