NOIDA NEWS: Former Chief Secretary Rakesh Mehta found hanging!
NOIDA NEWS: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ IAS अधिकारी (1975 बैच) राकेश मेहता ने नोएडा की केंद्रीय विहार-2 सोसायटी स्थित अपने किराए के फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है और बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है।
अंग्रेजी में लिखे एक पन्ने के सुसाइड नोट में राकेश मेहता ने स्पष्ट किया कि वह अपनी बीमारियों से तंग आ चुके थे। वह हाइपरटेंशन, बीपी, शुगर और हाथ-पैर कांपने (ट्रीमोर) की समस्या से पीड़ित थे। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस से मुलाकात की, हालांकि उन्होंने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
राकेश मेहता पिछले पांच सालों से नोएडा में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा देहरादून में रहते हैं। शनिवार रात पत्नी से उनकी बात हुई थी। रविवार दोपहर जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो पत्नी ने सोसायटी के गार्ड को जांच के लिए भेजा। गार्ड्स ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव पंखे से लटका हुआ था।
