CG Crime : छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप हुस्न, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग

Date:

CG Crime: Honey trap, beauty, pornographic videos and blackmailing in Chhattisgarh

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

साजिश का तरीका

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 1 फरवरी 2026 को आरोपिया रोशनी खुंटे के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने ग्राम धुर्वाकारी गया था। वहां उसकी एक महिला मित्र पहले से मौजूद थी। आरोपिया ने सोची-समझी साजिश के तहत अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और प्रार्थी व उसकी महिला मित्र को अपने बेडरूम में भेज दिया।

वीडियो बनाकर की पैसों की मांग​

जब प्रार्थी और उसकी महिला मित्र कमरे में थे, तब आरोपिया ने मोबाइल छिपाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर धमकाना शुरू कर दिया। उसने साफ तौर पर कहा कि यदि एक लाख रुपये नहीं दिए गए, तो वह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंचा थाने

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी साजिश रची गई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पचपेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related