CG CM LETTER: सत्यनारायण शर्मा ने लिखा CM को पत्र, जताई नाराजगी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CM LETTER: Satyanarayan Sharma writes to the CM, expresses displeasure!

 

CG CM LETTER: पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख कर स्मार्ट पीडीएस को तुरंत बंद कर पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की है।

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि नए राशन कार्ड बनवाने और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जाति प्रमाण-पत्र अपलोड करना जरूरी कर दिया गया है।

उनका कहना है कि जन्म या शादी के बाद परिवार में जुड़े कई नए सदस्यों के पास जाति प्रमाण-पत्र नहीं होता। ऐसे में उनका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है। इसके अलावा दूसरे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।

शर्मा ने यह भी कहा कि राशन कार्ड में आ रही इन दिक्कतों का असर आयुष्मान योजना का लाभ लेने पर भी पड़ सकता है। इससे लोगों को इलाज और राशन जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से लोगों की परेशानी को देखते हुए स्मार्ट पीडीएस सिस्टम को वापस लेने, पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ATMANAND SCHOOL RECRUITMENT: 1812 पदों पर निकली संविदा भर्ती! 

CG Atmanand School Recruitment: Contractual recruitment announced for 1,812...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : कटघरे में आरडीए

  आरडीए की कचना-सड्डू नगर विकास योजना विवादों में घिरती...

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...